Get App

IMD Weather Update: समंदर में आ रहा भयंकर तूफान! मानसून की विदाई से पहले इन राज्यों में होगी आफत की बारिश

IMD Weather Update: देश में मानसून कमजोर पड़ने और कई राज्यों से इसकी विदाई शुरू होने के बीच मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है,जो किसी बड़े खतरे की आहट दे रहा है। 21 सितंबर को दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 6:12 PM
IMD Weather Update: समंदर में आ रहा भयंकर तूफान! मानसून की विदाई से पहले इन राज्यों में होगी आफत की बारिश
बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है,जो किसी बड़े खतरे की आहट दे रहा है (Photo: Canva)

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं कई राज्यों से मानसून की विदाई होने लगी है। बारिश नहीं होने की वजह से कई जगहों पर तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। वहीं मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग ने 21 सितंबर के लिए कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 13 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर भूस्खलन का खतरा बताया गया है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी तेज आंधी चल सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा कल का मौसम

समंदर में उठ रहा बड़ा तूफान

बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है,जो किसी बड़े खतरे की आहट दे रहा है। अंडमान सागर के पास बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और इसके आगे डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। मौसम में इस खतरनाक बदलाव का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान तेज बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। समुद्र में उठ रही डरावनी लहरें और तेज हवाएं को देखते हुए तटीय इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें