IMD Alert & Warning: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए एक नया वेदर बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई से 14 मई 2026 के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाले तूफानी हवाओं का दौर शुरू होगा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के चलते इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।
