Big Relief For Flyers: हवाई यात्रा करने वालों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अक्सर देखा जाता है कि एयरलाइंस वेब चेक-इन या सीट सिलेक्शन के नाम पर यात्रियों से मोटे पैसे चार्ज करती हैं। अब नागरिक विमानन मंत्रालय(DGCA) ने इन अतिरिक्त शुल्कों पर लगाम लगाते हुए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। DGCA नई गाइडलाइंस के अनुसार अब किसी भी फ्लाइट की कम से कम 60 प्रतिशत सीटें ऐसी होनी चाहिए, जिन्हें यात्री बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के चुन सकें।
