Get App

Bilaspur Murder Case: गर्लफ्रेंड का कॉल और मैसेज ब्लॉक करना पड़ा भारी, युवती ने बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

Bilaspur Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने युवती का मैसेज और कॉल ब्लॉक कर दिया था। मंगलवार दोपहर को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 9:36 AM
Bilaspur Murder Case: गर्लफ्रेंड का कॉल और मैसेज ब्लॉक करना पड़ा भारी, युवती ने बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
गर्लफ्रेंड का कॉल और मैसेज ब्लॉक करना पड़ा भारी, युवती ने बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

Bilaspur Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने युवती का मैसेज और कॉल ब्लॉक कर दिया था। मंगलवार दोपहर को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय कामता प्रसाद सूर्यवंशी किराए के मकान में रहता था और एक स्थानीय होटल में काम करता था। छह महीने पहले उसकी मुलाकात 22 वर्षीय रोशनी सूर्यवंशी से इंस्टाग्राम पर हुई और दोनों के बीच संबंध शुरू हो गए।

पिछले दो-तीन दिनों में तनाव तब बढ़ गया जब कामता ने रोशनी से बात करना बंद कर दिया और उसका नंबर और मैसेज ब्लॉक कर दिए। गुस्से में आकर और यह शक करते हुए कि कामता किसी और महिला से संबंध बना रहा है, रोशनी चाकू लेकर उसके घर गई।

कामता और युवती के बीच हुई झड़प

सब समाचार

+ और भी पढ़ें