Get App

Jharkhand: रसगुल्ला गले में अटकते ही थम गई सांसें, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर से अजीब घटना सामने आई है। जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र के मलियंता गांव में शुक्रवार देर रात शादी का खुशनुमा माहौल मातम में तब बदल गया, जब 41 साल के ललित सिंह की अजीबोगरीब तरीके से मौत हो गई।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 1:12 PM
Jharkhand: रसगुल्ला गले में अटकते ही थम गई सांसें, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
रसगुल्ला गले में अटकते ही थम गई सांसें, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर से अजीब घटना सामने आई है। जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र के मलियंता गांव में शुक्रवार देर रात शादी का खुशनुमा माहौल मातम में तब बदल गया, जब 41 साल के ललित सिंह की अजीबोगरीब तरीके से मौत हो गई। बता दें की दूसरे लोगों की तरह शादी समारोह में पहुंचे ललित सिंह भोजन का लुत्फ उठा रहे थे, तभी एक रसगुल्ला उनके गले में अटक गया। जिस वजह से उनकी तबीयत खराब होने लगी, और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी जिस वजह से उनकी दम घुटने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह रसगुल्ला खा रहे थे कि अचानक वह उनके गले में फंस गया, जिससे उन्हें तुरंत सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

गले से मिठाई निकालने की कोशिश की गई

घटनास्थल पर मौजूद एक रिश्तेदार ने बताया, “जैसे ही यह घटना घटी, उसका चेहरा पीला पड़ गया और वह हांफने लगा।” परिवार और गांववालों ने उसके गले से मिठाई निकालने की कोशिश की, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें