Get App

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सुबह 4 बजे शुरू होगी दिल्ली मेट्रो, जानें पूरी डिटेल्ट

Independence Day 2025: दिल्ली मेट्रो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2025 को सुबह 4:00 बजे से ही परिचालन शुरू कर देगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा कि 15 अगस्त को सुबह छह बजे तक ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद दिन की शेष अवधि के दौरान नियमित शेड्यूल का पालन किया जाएगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 13, 2025 पर 8:32 PM
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सुबह 4 बजे शुरू होगी दिल्ली मेट्रो, जानें पूरी डिटेल्ट
Independence Day 2025: 5 अगस्त को सुबह छह बजे तक मेट्रो ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी

Independence Day 2025: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों और आम लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 15 अगस्त को सभी लाइन पर सुबह चार बजे से ही परिचालन शुरू कर देगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा कि 15 अगस्त को सुबह छह बजे तक ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद दिन की शेष अवधि के दौरान नियमित शेड्यूल का पालन किया जाएगा।

DMRC की तरफ से जारी बयान के अनुसार, समारोह के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निमंत्रण कार्ड धारकों को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा लाल किला तक आने-जाने के लिए विशेष ‘QR’ टिकट प्रदान किए जाएंगे। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट स्टेशन लाल किले के सबसे नजदीक स्थित हैं। बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय डीएमआरसी को ऐसी यात्रा की लागत की प्रतिपूर्ति करेगा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले, 9 अगस्त से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। X पर एक अलग पोस्ट में DMRC ने बताया कि CISF द्वारा की जाने वाली इन जांचों के कारण स्वतंत्रता दिवस तक कुछ मेट्रो स्टेशनों पर खासकर व्यस्त समय के दौरान लंबी कतारें लग सकती हैं।

डीएमआरसी ने कहा, "इसलिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं। इन दिनों में आने-जाने के लिए कुछ अतिरिक्त समय निकालें। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन जांचों के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें