दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वार तेज, विपक्षी पार्टियों का राहुल गांधी पर निशाना
INDIA Bloc Meet In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है
INDIA Bloc Meet In Delhi: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार तेज हो गया है
INDIA Bloc Meet In Delhi: विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए सोमवार (8 जून) को बैठक करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की बैठक में भागीदारी की पुष्टि की है। रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है। जबकि तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के गठबंधन के एक नए घटक के रूप में भाग लेने की संभावना है।
AAP पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना चुकी है। जबकि DMK ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा उससे संबंध तोड़कर टीवीके नीत सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की है। गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा>
राज्यों के आगामी चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट मोर्चा के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने पर मजबूर किया है। इससे पहले, ‘इंडिया’ गठबंधन की आधिकारिक बैठक जून, 2024 में हुई थी।
बैठक से पहले पोस्टर पोस्टर वार
दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले राजधानी में प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगे मिले। इनमें कांग्रेस के नेतृत्व के बारे में घटक दलों के नेताओं के बयान दिए गए हैं। दिल्ली के कई गोल-चक्करों पर कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाने वाले पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के बारे में विपक्ष के नेताओं NCP-SCP प्रमुख शरद पवार, TMC प्रमुख ममता बनर्जी, DMK नेता उदयनिधि स्टालिन और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों को दिखाया गया है।
ममता बनर्जी ने केजरीवाल से मुलाकात की
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। यह मुलाकात विपक्षी गठबंधन की बैठक से एक दिन पहले हुई। टीएमसी ने बैठक को सौहार्दपूर्ण बताया और कहा कि दोनों नेताओं ने आगे के रास्ते पर चर्चा की।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय दलों टीएमसी और द्रमुक की हार के बाद सत्ता के बदलते समीकरणों के मद्देनजर, 'इंडिया' के 23 राजनीतिक दल सोमवार को BJP का मुकाबला करने की अपनी रणनीति को फिर से तैयार करने और मतभेदों को दूर करने के लिए बैठक करेंगे।
TMC ने 2029 में एकता और बेहतर भविष्य का आह्वान भी किया, जो स्पष्ट रूप से आगामी लोकसभा चुनावों का संदर्भ था। पोस्ट में कहा गया, "जब भारत की जनता एकजुट हो जाएगी, तो धरती पर कोई भी ताकत 2029 में न्याय, गरिमा और बेहतर भविष्य की ओर उनके कदमों को रोक नहीं पाएगी।"
ममता बनर्जी 'इंडिया' की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। ममता बनर्जी और केजरीवाल की यह मुलाकात आम आदमी पार्टी द्वारा 'इंडिया' से अलग होने की घोषणा के कुछ महीनों बाद हो रही है। AAP के सोमवार को होने वाली बैठक में भाग लेने की संभावना कम है।
#WATCH | Ahead of today’s INDIA bloc meeting, posters targeting Congress and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi appeared on multiple roundabouts in Delhi.
The posters highlight statements by opposition leaders, including NCP-SCP chief Sharad Pawar, TMC chief Mamata Banerjee, DMK leader… pic.twitter.com/NCA4X9dwgn — ANI (@ANI) June 8, 2026
'इंडिया' की बैठक विपक्षी गठबंधन के कुछ घटक दलों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच हो रही है, जिसमें DMK तमिलनाडु में कांग्रेस के विश्वासघात के कारण बैठक में शामिल नहीं होगी। माकपा ने शीर्ष कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए उन आरोपों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है कि केरल में वामपंथी दलों ने BJP के साथ मिलीभगत की थी।
टीएमसी ने केजरीवाल और आप दोनों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखा है। पिछले दो वर्षों में दोनों पार्टियों के नेता कई मौकों पर मिले हैं, जिनमें 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद विपक्षी संपर्क प्रयासों के दौरान और प्रमुख विपक्षी परामर्शों से पहले की मुलाकातें शामिल हैं। टीएमसी ने केंद्र सरकार के साथ टकराव में केजरीवाल और AAP का समर्थन भी किया है।