Get App

India-China News: भारतीय सेना का बड़ा फैसला, मिलिट्री कंपोनेंट में चीनी पार्ट्स के इस्तेमाल पर रोक

India-China News: आर्मी डिजाइन ब्यूरो के एडीजी मेजर जनरल सीएस मान ने शुक्रवार (4 जुलाई) को कहा कि अब किसी भी मिलिट्री कंपोनेंट में चीनी पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खासकर ड्रोन सिस्टम में हम कमजोरियों को खत्म करने के लिए कड़ी जांच और प्रोटोकॉल तैयार कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 7:27 PM
India-China News: भारतीय सेना का बड़ा फैसला, मिलिट्री कंपोनेंट में चीनी पार्ट्स के इस्तेमाल पर रोक
India-China News: भारत ने चीन में बने कलपुर्जे पर रोक लगाने का फैसला किया है

India-China Latest News: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बाद भारतीय सेना सैन्य उपकरणों की खरीद की गहन समीक्षा कर रही है। इसके तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं को दिए जाने वाले उपकरणों में चीन में बने कलपुर्जे पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। आर्मी डिजाइन ब्यूरो के एडीजी मेजर जनरल सीएस मान ने शुक्रवार (4 जुलाई) को कहा कि अब किसी भी मिलिट्री कंपोनेंट में चीनी पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खासकर ड्रोन सिस्टम में हम कमजोरियों को खत्म करने के लिए कड़ी जांच और प्रोटोकॉल तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ऐसी मैकेनिज्म तैयार कर रही है, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि भारत की प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों से खरीदे गए ड्रोन्स में चीनी कंपोनेंट नहीं हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद खुफिया एजेंसियों ने उन ड्रोन में चीनी पार्ट्स के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है, जिन्हें भारतीय सेना ने घरेलू निजी कंपनियों से खरीदा है।

इस आशंकाओं के बाद सेना डिजाइन ब्यूरो के एडीजी मेजर जनरल सीएस मान ने घोषणा की है कि भारत में किसी भी मिलिस्ट्री सिस्टम में किसी भी चीनी पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मेजर जनरल सीएस मान ने कहा, "किसी भी मिलिट्री कंपोनेंट में किसी भी चीनी पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा... हम कमजोरियों को खत्म करने के लिए कड़ी जांच और प्रोटोकॉल रख रहे हैं, खासकर ड्रोन सिस्टम में..।"

मेजर जनरल का यह बयान लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने में चीन का हाथ होने का दावा करने के कुछ घंटों बाद आया है। राहुल सिंह ने कहा कि चीन ने भारत को तकलीफ पहुंचाने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें