Age Based Restrictions On Social Media: ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर अब भारत सरकार भी बच्चों और किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर उम्र आधारित प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। दिल्ली में चल रहे 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की कि सरकार इस समय विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रही है।
