Get App

Crude Oil Imports: बड़ा खुलासा, अमेरिका से तेल की कितनी खरीदारी बढ़ाएगा भारत?

Crude Oil Imports: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को अमेरिका से तेल अधिक खरीदने को कहा है और रूस से तेल की खरीदारी बंद करने को कहा है। अब सामने आ रहा है कि अमेरिका से तेल की खरीदारी में तेज इजाफा होने की उम्मीद है और जानिए कि रूस से तेल की खरीदारी घटती है तो क्या हो सकता है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 11:12 AM
Crude Oil Imports: बड़ा खुलासा, अमेरिका से तेल की कितनी खरीदारी बढ़ाएगा भारत?
Crude Oil Imports: अमेरिका से भारत की तेल की खरीदारी इस वित्त वर्ष 2026 में ढाई गुना से अधिक बढ़ सकती है। (File Photo- Pexels)

Crude Oil Imports: अमेरिका से भारत की तेल की खरीदारी इस वित्त वर्ष 2026 में ढाई गुना से अधिक बढ़ सकती है। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक इस वित्त वर्ष 2026 में अमेरिका से कच्चे तेल का वॉल्यूम 150% से अधिक बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका से तेल की अधिक खरीदारी का रुझान तो अभी से दिखने लगा है। इस वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में ही अमेरिका से कच्चे तेल का आयात सालाना आधार पर 114% उछलकर करीब $370 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में भारत ने अमेरिका से $173 करोड़ का तेल मंगाया था।

तेल के आयात में तेजी से बढ़ी अमेरिका की हिस्सेदारी

भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल की खरीदारी बढ़ा दी है। यह खरीदारी इतनी तेज बढ़ी है कि भारत में जो कच्चा तेल बाहर से आता है, उसमें से अमेरिकी तेल की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने जुलाई में अमेरिका के कच्चे तेल के भारत के ओवरऑल इंपोर्ट बास्केट में हिस्सेदारी 3% से बढ़कर 8% पर पहुंच गई। इस साल 2025 की पहली छमाही जनवरी-जून 2025 में अमेरिका से भारत ने प्रतिदिन औसतन 2.71 लाख बैरल कच्चा तेल मंगाया जबकि पिछले साल समान अवधि में प्रतिदिन 1.8 लाख बैरल कच्चा तेल आया था।

अमेरिका से बढ़ रहा LNG का आयात भी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें