पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत जम्मू से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइलों से हमले करने की कोशिश की, लेकिन उसके सभी हमलों को न सिर्फ नाकाम किया गया, बल्कि जवाब में मुंहतोड़ जवाब भी दिया गया। खबर है कि भारत ने जवाब में लाहौर पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं और उससे भी बड़ा झटका पाकिस्तान को ये लगा कि उसका AWACS रडार सिस्टम भी ध्वस्त कर दिया है। दिन में भी भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस मिसाइस सिस्टम तबाह कर दिया था।
पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट, पठानकोट एयरबेस और राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी हमला किया, लेकिन भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम दु्शमन के 8 मिसाइल मार गिराए। इसके बाद भारत ने एक्शन लेना शुरू किया और सबसे पहले सियालकोट के बाजवत सेक्टर पर आर्टिलरी से ताबड़तोड़ हमले किए।
खबर है कि गुरुवार रात को पंजाब प्रांत के अंदर AWACS को मार गिराया गया और तीन पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, F-16 लड़ाकू विमान और दो JF-17 लड़ाकू विमान भी मार गिराए गए हैं।
साथ ही भारत ने पाकिस्तान का एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को तबाह कर दिया। AWACS रडार एक शक्तिशाली लॉन्ग रेंज की सर्विलांस और कंट्रोल सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल एयर डिफेंस के लिए किया जाता है।
यह एक फ्लाइंग रडार है, यानी ये एक विमान के ऊपर लगा होता है और वो विमान उस खास एरिया में उड़ाया जाता है, जहां उसे निगरानी रखनी होती है।
उसे रीजन में ये रडार विमान, साथ ही समुद्री यातायात का पता लगा सकता है, उसे ट्रैक कर सकता है और उसकी पहचान कर सकता है। रडार सिस्टम को एक रिवाइज्ड विमान, आम तौर पर बोइंग 707 पर लगाया जाता है, और इसे एक बड़े रोटोडोम में रखा जाता है।