Get App

Gurugram LPG ATM: गुरुग्राम में खुला देश का पहला LPG ATM, अब खाली सिलेंडर लाओ, भरा ले जाओ

Gurugram LPG ATM: अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं और चल रहे एलपीजी (LPG) सप्लाई संकट के बीच सिलेंडर मिलने में परेशानी झेल रहे हैं, तो आप सोहना सेक्टर-33 के सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली जा सकते हैं, जहां पहली बार एक तरह की एलपीजी वेंडिंग मशीन ‘गैस एटीएम’ लगाई गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 11:54 AM
Gurugram LPG ATM: गुरुग्राम में खुला देश का पहला LPG ATM, अब खाली सिलेंडर लाओ, भरा ले जाओ
गुरुग्राम में खुला देश का पहला LPG ATM, अब खाली सिलेंडर लाओ, भरा ले जाओ

Gurugram LPG ATM: अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं और चल रहे एलपीजी (LPG) सप्लाई संकट के बीच सिलेंडर मिलने में परेशानी झेल रहे हैं, तो आप सोहना सेक्टर-33 के सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली जा सकते हैं, जहां पहली बार एक तरह की एलपीजी वेंडिंग मशीन ‘गैस एटीएम’ लगाई गई है।

यह वेंडिंग मशीन, जो दिल्ली-NCR के लिए भारत गैस (BPCL) का पायलट प्रोजेक्ट है, आपको खाली सिलेंडर के बदले पूरा भरा हुआ सिलेंडर देती है। मतलब आपको बस अपना खाली सिलेंडर लाना है और उसे एक भरे हुए सिलेंडर से बदलना है, जिसे आप घर ले जा सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑटोमैटिक और कॉन्टैक्टलेस मशीन में ग्राहकों को केवल अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है, क्यूआर कोड स्कैन करना होता है और पेमेंट करना होता है। बताया जाता है कि पेमेंट होने के कुछ ही मिनटों के अंदर नया सिलेंडर जारी कर दिया जाता है।

खबरों के मुताबिक, यह 'गैस एटीएम' खास कॉम्पोजिट सिलेंडर भी उपलब्ध कराता है, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में हल्के और उपयोग में आसान हैं। एक सामान्य सिलेंडर का वजन लगभग 30 किलोग्राम होता है, जबकि ये नए फाइबर सिलेंडर लगभग 15 किलोग्राम के होते हैं। इनका बॉडी ट्रांसपैरेंट होता है, जिससे ग्राहक आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें