Prithviraj Chavan: 'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत हार गया था'; कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का विवादित बयान

Prithviraj Chavan News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आरोप लगाया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के पहले ही दिन भारत पूरी तरह से हार गया था। कांग्रेस नेता यह भी दावा किया कि एयरफोर्स को पूरी तरह से ग्राउंडेड कर दिया गया था। उन्होंने एक एयरक्राफ्ट को मार गिराए जाने का जिक्र कर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 11:15 PM
Story continues below Advertisement
Prithviraj Chavan News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के पहले दिन ही भारत हार गया था

Prithviraj Chavan News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसने सियासी तूफान खड़ा हो गया है। पृथ्वीराज चव्हाण ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की तरफ से किए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में एक चौंकाने वाला दावा किया हैचव्हाण ने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के पहले ही दिन भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान एयरफोर्स को पूरी तरह से ग्राउंडेड कर दिया गया था। उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए गए। साथ ही कहा कि एयरफोर्स का एक भी विमान उड़ान नहीं भर सका

न्यूज 18 के मुताबिक, पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चव्हाण ने कहा, "(ऑपरेशन सिंदूर के) पहले दिन हम पूरी तरह से हार गए थे। 7 तारीख को हुई आधे घंटे की हवाई लड़ाई में हम पूरी तरह से हार गए थे, चाहें लोग इसे मानें या न मानें..। भारतीय एयरक्राफ्ट को मार गिराया गया था।"

उन्होंने आगे कहा, "एयरफोर्स को पूरी तरह से ग्राउंडेड कर दिया गया था। एक भी एयरक्राफ्ट नहीं उड़ा। अगर कोई एयरक्राफ्ट ग्वालियर, बठिंडा, या सिरसा से उड़ान भरता तो पाकिस्तान द्वारा मार गिराए जाने की बहुत अधिक संभावना थी। इसीलिए एयरफ़ोर्स को पूरी तरह से ग्राउंडेड कर दिया गया था।"

पूर्व सीएम के बयान से एक बड़ा पॉलिटिकल विवाद खड़ा हो गया है। BJP ने उन पर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकियों के खिलाफ भारत की चार दिन की मिलिट्री कार्रवाई पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विचारों को दोहराने का आरोप लगाया।


बीजेपी ने कहा कि चव्हाण एक कदम आगे बढ़ गए। उन्होंने इंडियन आर्मी पर सवाल उठाया, जो दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। BJP ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भारतीय सशस्त्र बलों से नफरत है। भगवा पार्टी ने कहा कि वह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है।

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। चव्हाण ने भारतीय फाइटर जेट्स को मार गिराए जाने के दावों का जिक्र किया। लेकिन भारत ने आधिकारिक तौर पर ऐसी रिपोर्टों का खंडन किया है।

ये भी पढ़ें- National Herald Case: कम नहीं हो रही सोनिया और राहुल गांधी की मुश्किलें! नेशनल हेराल्ड मामले में ED नए सिरे से दाखिल करेगी चार्जशीट

सरकार ने भारतीय लड़ाकू विमानों के गिराए जाने से जुड़ी रिपोर्टों को पहले ही भ्रामक और संदर्भ से बाहर बताया है। भारतीय सेना के अनुसार, राफेल जेट, SCALP मिसाइल और हैमर बम जैसे मॉडर्न हथियारों का इस्तेमाल करके 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।