PM Modi Netherlands Visit: "भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है..." नीदरलैंड्स में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेग और एम्स्टर्डम में भारतीय समुदाय के लोगों ने बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने द हेग में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

अपडेटेड May 16, 2026 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
"भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है..." नीदरलैंड्स में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी

 PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेग और एम्स्टर्डम में भारतीय समुदाय के लोगों ने बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने द हेग में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया और वहां मौजूद लोगों का जोश देखकर मुस्कुरा उठे। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “कुछ पल के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसा लग रहा है कि भारत में कहीं कोई फेस्टिल चल रहा है।“

नीदरलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेग और एम्स्टर्डम में भारतीय समुदाय के लोगों ने बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने द हेग में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया और वहां मौजूद लोगों का जोश देखकर मुस्कुरा उठे। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “कुछ पल के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसा लग रहा है कि भारत में कहीं कोई फेस्टिल चल रहा है।“

2014 के लोकसभा चुनाव के परिणाम पर बोले पीएम मोदी 


नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव परिणामों को याद किया और अपनी सरकार को मिले जनसमर्थन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “आज से 12 साल पहले-16 मई, 2014 को-लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे। दशकों बाद भारत में पूर्ण बहुमत के साथ एक स्थिर सरकार का गठन हुआ… करोड़ों भारतीयों का विश्वास मुझे रुकने या थकने नहीं देता…”

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के समाज और अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “जब भी मेरी नीदरलैंड के नेतृत्व से बातचीत हुई है, उन्होंने हमेशा भारतीय प्रवासी समुदाय की प्रशंसा की है… हर भारतीय को आप सभी के नीदरलैंड के समाज और अर्थव्यवस्था में योगदान पर गर्व है…

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षाओं और मजबूत होती अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "आज हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं।" उन्होंने आगे कहा, "भारत की आकांक्षाएं अब इसकी सीमाओं तक सीमित नहीं हैं।" देश के व्यापक लक्ष्यों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है, वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनना चाहता है, हरित ऊर्जा में अग्रणी बनना चाहता है और विश्व का विकास इंजन बनना चाहता है।"

पीएम मोदी ने भारत की तकनीकी और मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) में हुई बढ़ोतरी पर बात की और कहा कि भारत अब एक बड़ा इनोवेशन आधारित देश बन गया है। उन्होंने कहा, "हाल के वर्षों में, भारत ने पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 11 गुना अधिक लंबी ऑप्टिकल फाइबर बिछाई है।"

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, "एक दशक पहले हम मोबाइल फोन आयात करते थे। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है।" प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "इसके अलावा, आज के भारत की एक और पहचान है। आज का भारत एक इनोवेशन पावर बन चुका है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की अंतरिक्ष, इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा में हुई उपलब्धियों पर बात की। उन्होंने कहा, "भारत चंद्रमा के उस हिस्से तक भी पहुंच चुका है जहां पहले कोई नहीं पहुंचा था।"

भारत मे बन रहा विश्व का सबसे बड़ा सौर पार्क

देश में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, " भारत के विकास का यह पैमाना हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर में भी साफ दिखाई देता है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "भारत में बन रहे सौर पार्क विश्व के सबसे बड़े सौर पार्कों में से हैं।"

यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee: "जो पार्टी से जाना चाहते हैं, उन्हें जाने दीजिए..." चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी ने TMC नेताओं से ऐसा क्यों कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।