India-New Zealand Trade Deal: भारत और न्यूजीलैंड के व्यापारिक रिश्तों में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मंत्री टॉड मैक्ले एक व्यापक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह भारत के सबसे तेज संपन्न होने वाले समझौतों में से एक है, जिसे महज 9 महीनों की बातचीत में अंतिम रूप दिया गया है।
