Get App

भारत-पाक तनाव: एविएशन पर भारी, दिल्ली एयरपोर्ट में ऑपरेशन सामान्य, लेकिन जांच में देरी, जानिए दूसरे एयरपोर्ट के हाल

India-Pak tension : स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो ने समय से पहले पहुंचने को कहा है। यात्रियों को फ्लाइट से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की राय दी जा रही है। चेक-इन की प्रक्रिया फ्लाइट डिपार्चर से 75 मिनट पहले बंद किए जाने को कहा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2025 पर 3:34 PM
भारत-पाक तनाव: एविएशन पर भारी, दिल्ली एयरपोर्ट में ऑपरेशन सामान्य, लेकिन जांच में देरी, जानिए दूसरे एयरपोर्ट के हाल
24 Airports Closed : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का सीधा असर टूरिज्म, ट्रेवल और एविएशन सेक्टर पर पड़ रहा है

India-Pakistan Conflict : भारत पाकिस्तान तनाव बढ़ने से फ्लाइट्स पर क्या असर पड़ रहा है। एयरपोर्ट्स और एविएशन मिनिस्ट्री की तरफ से क्या एडवाइजरी जारी की गई हैं। इस पर पूरी जानकारी के साथ है सीएनबीसी-आवाज़ के रोहन सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई अहम एयरपोर्ट्स बंद हैं।

देश भर में 24 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद रहेंगे।

BCAS यानी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटीज ने सुरक्षा बढ़ा दी है। BCAS ने सभी फ्लाइट्स के लिए SLPC ( Secondary ladder point check) अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत बोर्डिंग से पहले यात्रियों की दोबारा तलाशी और हैंड बैग चेक होंगे। ड्रोन, एयर एम्बुलेंस, नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट पर निगरानी बढ़ेगी। स्ट्रैटेजिक तरीके से एयर मार्शल्स की तैनाती भी की जाएगी।

एयरलाइंस की एडवाइजरी जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें