'जिसका खुद रिकॉर्ड बहुत खराब है...': भारत का पाकिस्तान पर करारा पलटवार, PAK ने अल्पसंख्यकों पर की थी टिप्पणी

India-Pakistan Dispute: भारत ने कहा है कि अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड खुद सब कुछ बताता है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान में अलग-अलग धर्मों के अल्पसंख्यकों पर होने वाला भयानक और सिस्टमैटिक अत्याचार एक जानी-मानी सच्चाई है

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 8:23 PM
India-Pakistan Dispute: भारत ने अल्पसंख्यकों पर पाकिस्तान के बयान पर पलटवार किया है

India-Pakistan Dispute: विदेश मंत्रालय ने भारत में अल्पसंख्यकों पर हमलों के पाकिस्तान के दावों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारी की टिप्पणियों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान का खराब रिकॉर्ड खुद सब कुछ बताता हैभारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार (29 दिसंबर) को भारत में हुई घटनाओं पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणियों को खारिज करते हुए जोरदार पलटवार किया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में अलग-अलग धर्मों के अल्पसंख्यकों पर होने वाला भयानक और सिस्टमैटिक अत्याचार एक जानी-मानी सच्चाई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी की भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के आरोपों वाली टिप्पणियों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जमकर लताड़ लगाई

रणधीर जायसवाल ने कहा, "नई दिल्ली ऐसी टिप्पणियों को सख्ती से खारिज करती है, जो ऐसे देश से आई हैं जिसका इस मामले में बहुत खराब रिकॉर्ड है।" MEA प्रवक्ता ने कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ इस्लामाबाद का बर्ताव एक जानी-मानी समस्या है। कोई भी उंगली उठाने से यह सच छिप नहीं जाएगा।


उन्होंने कहा, "हम उस देश की रिपोर्ट की गई टिप्पणियों को खारिज करते हैं जिसका इस मामले में खराब रिकॉर्ड खुद सब कुछ कहता है। पाकिस्तान में अलग-अलग धर्मों के अल्पसंख्यकों पर होने वाला भयानक और सिस्टमैटिक अत्याचार एक जानी-मानी सच्चाई है। कोई भी उंगली उठाने से यह सच छिप नहीं जाएगा।"

MEA की यह टिप्पणी तब आई है जब अंद्राबी ने भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यह पाकिस्तान के लिए गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी ऐसी घटनाओं पर ध्यान देने की अपील की थी। बता दें कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों खासकर ईसाइयों और हिंदुओं को लगातार बिना बेवजह निशाना बनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- Angel Chakma Murder: 'मैं आहत हूं...'; केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या पर जताया दुख, बोले- 'राजनीति नहीं होनी चाहिए'

पिछले महीने पाकिस्तान ने अयोध्या के राम मंदिर में धार्मिक झंडा फहराने के समारोह पर आपत्ति जताई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था। विदेश मंत्रालय ने इन टिप्पणियों को राजनीतिक रूप से प्रेरित और अस्वीकार्य बताया था। सात ही कहा था कि भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।