India-Pakistan Dispute: विदेश मंत्रालय ने भारत में अल्पसंख्यकों पर हमलों के पाकिस्तान के दावों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारी की टिप्पणियों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान का खराब रिकॉर्ड खुद सब कुछ बताता है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार (29 दिसंबर) को भारत में हुई घटनाओं पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणियों को खारिज करते हुए जोरदार पलटवार किया।
