भारत ने पाकिस्तान पर एक और बड़ा प्रहार किया है। भारत में पाकिस्तान की सभी वेब सीरीज, फिल्में और गानों पर बैन लगा दिया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सभी OTT प्लेटफॉर्म और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को ये निर्देश दिया है कि वे भारत में अपने प्लेटफॉर्म से पाकिस्तान फिल्में, वेब-सीरीज, गाने और पॉडकास्ट को तुरंत हटा दिया जाए।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, भारत में चलने वाले सभी OTT प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मीडिएटर्स को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और दूसरे स्ट्रीमिंग मीडिया कंटेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, चाहे वे सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल पर उपलब्ध हों या नहीं, जो पाकिस्तान में बने हैं।
इसके अलावा, एडवाइजरी में ये भी कहा गया कि ऐसे कंटेंट से भी बचना चाहिए, जो हिंसा भड़का सकती हो या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती हो।
इसमें कहा गया कि भारत में सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों को सलाह दी जाती है कि वे फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और पॉडकास्ट सहित पाकिस्तानी मूल के कंटेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, चाहे वे पेड हों या मुफ्त।
ये फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। कश्मीर में हुए इस कायराना हमले मे 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने कई भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इससे एक दिन पहले रक्षा मंत्रालय की कि भारतीय वायु सेना ने POK और पाकिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में कई आतंकी ढांचों को निशाना बनाया है। भारतीय क्षेत्र के भीतर किए गए हमलों को "नपी-तुली और गैर-बढ़ी कार्रवाई" बताया गया।