भारत-पाकिस्तान युद्ध: 8 मई की रात जब भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी बढ़ी तो EY India ने एहतियाती कदम उठाते हुए अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, "सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली NCR, चंडीगढ़, जयपुर और अहमदाबाद के सभी कर्मचारियों को 9 मई को घर से काम करने को कहा है।"
