Get App

पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल से दिल्ली को बनाया निशाना, सिरसा में ही नाकाम कर दी गई कोशिश!

India Pakistan War News: पाकिस्तान की फतह सीरीज की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है। इससे पहले देर रात भारत ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, पंजाब के शोरकोट में रफीकी एयरबेस और पंजाब के चकवाल में मुरीद एयरबेस में पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों को निशाना बनाया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2025 पर 7:11 AM
पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल से दिल्ली को बनाया निशाना, सिरसा में ही नाकाम कर दी गई कोशिश!
India Pakistan War: पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल से दिल्ली को बनाया निशाना, सिरसा में ही नाकाम कर दी गई कोशिश!

तीन दिनों तक ड्रोन हमलों और संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के खिलाफ "ऑपरेशन बनयान उल मरसूस" शुरू किया, जिसके बाद भारतीय शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान ने फतह-2 लंबी दूरी की मिसाइल दागी, लेकिन इसे हरियाणा के सिरसा में ही मार गिराया गया। राजाधानी दिल्ली अभी पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई नुकसान नहीं हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की फतह सीरीज की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है। इससे पहले देर रात भारत ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, पंजाब के शोरकोट में रफीकी एयरबेस और पंजाब के चकवाल में मुरीद एयरबेस में पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 जगहों को निशाना बनाकर नए सिरे से ड्रोन हमले शुरू किए थे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयरपोर्ट और वायु सेना के ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की दुश्मन की कोशिशों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।

पंजाब के फिरोजपुर में हुए हमले में एक परिवार के कुछ सदस्य भी घायल हो गए, अंधेरे के बाद किए गए हमलों में घायलों की संख्या ही ज्ञात है। पाकिस्तान की सीमा से लगे सभी राज्यों में ब्लैकआउट कर दिया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें