Russian Oil: रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार (18 फरवरी) को कहा कि उसके पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि भारत ने रूस से तेल खरीदने पर अपना रुख बदल लिया है। मॉस्को ने कहा कि भारत का रूस से तेल खरीदना दोनों देशों के लिए फायदेमंद है। साथ ही यह खरीदारी वैश्विक हाइड्रोकार्बन बाजार में स्थिरता बनाए रखता है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो के दावों में कुछ भी नया नहीं है।
