India's Imports From Russia: जनवरी 2026 में रूस से होने वाले भारत के आयात में 40.5% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कच्चे तेल की खरीद में आई इस कमी के पीछे मुख्य रूप से भारत और अमेरिका के बीच हुआ नया व्यापार समझौता माना जा रहा है। एक साल पहले जहां भारत ने रूस से $4.81 बिलियन का सामान मंगाया था, वहीं इस साल जनवरी में यह घटकर महज $2.86 बिलियन रह गया है।
