भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस संबंध में कहा कि भारत, अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है। अफगान तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं। जिसमें कई नागरिकों की मौत के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा था। इस पर भारत की ओर से अब कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है।
