Get App

RudraM- II: भारत ने किया अपनी सुपर किलर मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के लिए तैयार ये महाविनाशक हथियार

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 02, 2026 पर 7:51 PM
RudraM- II: भारत ने किया अपनी सुपर किलर मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के लिए तैयार ये महाविनाशक हथियार
Rudram-2 Missile: इंडियन एयर फोर्स ने एक बड़ी ताकत हासिल कर ली है।

Rudram-2 Missile: इंडियन एयर फोर्स ने एक ऐसी ताकत हासिल कर ली है, जिससे जंग शुरू होने से पहले ही दुश्मन के रडार, निगरानी और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट किया जा सकेगा। भारत की स्वदेशी रुद्रम-2 एयर टू ग्राउंड एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। बता दें कि रुद्रम-2 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से विकसित स्वदेशी मिसाइल है। इसे खासतौर से दुश्मन के रडार, कम्युनिकेशन सेंटरों और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत ने हासिल की नई ताकत

बता दें कि, इस किलर मिसाइलों को लॉन्च करने के बाद उन्हें तय किए गए निशाने पर बेहद सटीक तरीके से पहुंचाया गया। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) में लगे उपकरणों से मिले आंकड़ों ने पुष्टि की कि परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और सभी लक्ष्य हासिल कर लिए गए। रुद्रम-2 मिसाइल को डीआरडीओ ने देश में ही विकसित किया है। इसके विकास में हैदराबाद के रिसर्च सेंटर इमारत के साथ कई अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं ने भी योगदान दिया। इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और कई अन्य सरकारी व निजी संस्थानों ने भी इस परियोजना में अहम भूमिका निभाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें