होर्मुज जलडमरूमध्य में शनिवार को ईरानी गनबोट्स ने दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी कर दी। सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई और दोनों जहाजों को कोई नुकसान भी नहीं हुआ। हालांकि, घटना के बाद दोनों जहाजों को वापस मुड़ना पड़ा। यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में उस समुद्री रास्ते पर हुई, जो दुनिया के तेल व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों जहाजों में से एक बहुत बड़ा क्रूड ऑयल टैंकर (VLCC) था, जो लंबी दूरी तक तेल ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है।
