India-US Trade Deal Highlights: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार (3 फरवरी) शाम को दिल्ली स्थित 'वाणिज्य भवन' में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पहली बार बयान दिया। इस दौरान गोयल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (2 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा था कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय सामानों पर रेसिप्रोक्ल टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी पर लाएगा।
