Get App

Heat Wave Alert: देश के 14 राज्यों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट, अगले चार दिनों तक IMD ने दी हीटवेव की चेतावनी

India Weather Report : दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री और बढ़ सकता है। 25 और 26 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 25, 2025 पर 2:53 PM
Heat Wave Alert: देश के 14 राज्यों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट, अगले चार दिनों तक IMD ने दी हीटवेव की चेतावनी
Weather Update: देश के 14 राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।

India Weather Report : राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (लू) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत देश के 14 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए देश के 14 राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं अगले चार दिनों में देश के किन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नया मौसम अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी के साथ हीटवेव चल सकती है। हालांकि, कुछ जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने की भी संभावना है। 26 अप्रैल को जारी आईएमडी की मौसम रिपोर्ट  के अनुसार, इस समय हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है। यानी आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें