Get App

Weather News: देश के इन हिस्सों में आज मौसम लेगा यू-टर्न, यहां बारिश की फुहार और गर्मी से मिलेगी राहत...जानें IMD का ताजा अपडेट

Wetaher News : दिल्ली में बीते दिनों बारिश और आंधी-तूफान के बाद अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। 17 और 18 अप्रैल से दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज गर्मी पड़ेगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक लू नहीं चलेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 6:15 AM
Weather News: देश के इन हिस्सों में आज मौसम लेगा यू-टर्न, यहां बारिश की फुहार और गर्मी से मिलेगी राहत...जानें IMD का ताजा अपडेट
Weather Update: अप्रैल के महीने में देश देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए देखा गया है।

India Weather Update Today: अप्रैल के महीने में देश देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए देखा गया है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तूफान का सिससिला देखा गया। वहीं बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी की जारी है। वहीं अब अप्रैल के तीसरे हफ्ते में एक बार फिर मौसम यू-टर्न लेने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, मौजूदा स्थिति के देखते हुए कहीं लू तो कहीं बेमौसम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आइए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और देश के किन हिस्सों सूरज की तपिश से मिलेगी राहत

Delhi Weather : दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बीते दिनों बारिश और आंधी-तूफान के बाद अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। 17 और 18 अप्रैल से दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज गर्मी पड़ेगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक लू नहीं चलेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि तापमान इस दौरान 38 से 41 डिग्री के आसपास रहेगा। रात के तापमान में भी थोड़ बढ़ोतरी होगी और यह 24 से 25 डिग्री तक जा सकता है। ऐसा कह सकते हैं कि राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

UP Weather: यूपी को मिलेगी गर्मी से राहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें