अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामान के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ की दर 26 से रिवाइज करके 25 प्रतिशत कर दी है। लेकिन साथ ही रूस से हथियार और कच्चा तेल खरीदने के लिए पेनल्टी भी लगा दी है। एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर भारत एडिशनल टैरिफ और पेनल्टी की अमेरिकी धमकियों से बचने के लिए रूस से कच्चे तेल का इंपोर्ट बंद करता है, तो देश के ऑयल इंपोर्ट का सालाना बिल 9-11 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ सकता है।
