Get App

इंडिगो ने पूर्व ब्रिटिश एयरवेज प्रमुख विलियम्स वॉल्श को बनाया नया CEO, कंपनी ने किया ये ऐलान

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, विलियम वॉल्श इस समय इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के डायरेक्टर जनरल हैं। इससे पहले वे ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (आईएजी) के भी सीईओ रह चुके हैं। आईएजी एक होल्डिंग कंपनी है, जिसके तहत एअर लिंगस, ब्रिटिश एयरवेज, आइबेरिया, लेवल और वुएलिंग जैसी एयरलाइंस काम करती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 4:16 PM
इंडिगो ने पूर्व ब्रिटिश एयरवेज प्रमुख विलियम्स वॉल्श को बनाया नया CEO, कंपनी ने किया ये ऐलान
इंडिगो ने मंगलवार को अपने नए CEO के नाम का ऐलान कर दिया है।

इंडिगो ने मंगलवार को अपने नए CEO के नाम का ऐलान कर दिया है। पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे के कुछ हफ्तों बाद इंडिगो ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को नया सीईओ बनाने का ऐलान किया। बता दें कि,  इंडिगो के निदेशक मंडल ने विलियम वॉल्श को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी के अधीन है।

कौन हैं विलियम वॉल्श

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, विलियम वॉल्श इस समय इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के डायरेक्टर जनरल हैं। इससे पहले वे ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (आईएजी) के भी सीईओ रह चुके हैं। आईएजी एक होल्डिंग कंपनी है, जिसके तहत एअर लिंगस, ब्रिटिश एयरवेज, आइबेरिया, लेवल और वुएलिंग जैसी एयरलाइंस काम करती हैं। इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि विली अब इंडिगो की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि विली वैश्विक विमानन क्षेत्र के एक बेहतरीन और अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने कई एयरलाइंस में शानदार काम किया है।

उन्होंने आगे बताया कि बड़े स्तर पर एयरलाइन संचालन संभालने और बाजार की जटिल परिस्थितियों को समझने का विली का अनुभव उन्हें इंडिगो को और मजबूत बनाने में मदद करेगा। साथ ही, तेजी से बढ़ते और प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय विमानन बाजार में कंपनी को आगे ले जाने में भी वे अहम भूमिका निभाएंगे। विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि विली की नियुक्ति के साथ इंडिगो के लिए एक नए दौर की शुरुआत होगी, क्योंकि कंपनी दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें