IndiGo ने शनिवार को बताया कि उड़ान संकट से निपटने की उसकी कोशिशें अब असर दिखा रही हैं। एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट कैंसिलेशन घटकर 850 से नीचे आ चुके हैं, और आने वाले दिनों में इन्हें और कम किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि उसकी अलग-अलग टीमों का फोकस शेड्यूल को स्थिर करने, समय पर उड़ानें चलाने और उन यात्रियों की मदद करने पर है, जिन्हें देरी या कैंसिलेशन की वजह से परेशानी हुई है।
