Bomb Threat: बम की धमकी के बाद Indigo फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोच्चि से दिल्ली जा रहा था विमान

Indigo Flight Eemergency Landing: इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2706 की मंगलवार (17 जून) को दोपहर को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पिछले 36 घंटों के भीतर यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और भारत के विमानों से जुड़ी चार अलग-अलग इन-फ़्लाइट आपात स्थितियों की सूचना मिली है। इन घटनाओं ने यात्रियों को बहुत परेशान कर दिया है

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
Indigo Flight Eemergency Landing: शुरूआती जांच में फ्लाइट में बम होने की धमकी अफवाह लग रही है

Indigo Flight Eemergency Landing: केरल के कोच्चि से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जा रहे इंडिगो एयरलाइन के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि बम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2706 की मंगलवार (17 जून) को दोपहर को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फिलहाल, तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिए हैं। शुरूआती जांच में फ्लाइट में बम होने की धमकी अफवाह लग रही है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

जब धमकी मिली, तब तक विमान कोच्चि से उड़ान भर चुका था। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो 6E 2706 नामक इस फ्लाइट को धमकी के बाद नागपुर में सुरक्षित रूप से उतारा गया। एयरपोर्ट पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को तुरंत तैनात किया गया।

रिपोर्ट आने से लगभग 20 मिनट पहले ही फ्लाइट ने लैंड किया था। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सुरक्षाकर्मी विमान की गहन जांच कर रहे हैं। 36 घंटों के भीतर यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और भारत के विमानों से जुड़ी चार अलग-अलग इन-फ्लाइट आपात स्थितियों की सूचना मिली है।


इन घटनाओं ने यात्रियों को बहुत परेशान कर दिया है। इन घटनाओं में रविवार को कथित रूप से कम ईंधन के कारण केरल में एक ब्रिटिश लड़ाकू जेट की आपातकालीन लैंडिंग, बम की धमकी के कारण हैदराबाद जाने वाले लुफ्थांसा के विमान को फ्रैंकफर्ट वापस लौटना, हांगकांग से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के विमान को संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच हवा में वापस लौटना और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को तकनीकी समस्याओं के कारण दिल्ली वापस लौटना शामिल है।

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान फ्लाइट से उतारा गया। अधिकारियों के अनुसार, विमान संख्या AI180 एयरपोर्ट पर सोमवार रात पौने एक बजे पहुंची। लेकिन उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आगे की उड़ान में देरी हुई।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, "जब अंततः यह महसूस किया गया कि तकनीकी खराबी को तत्काल ठीक नहीं किया जा सकता तो संबंधित अधिकारियों से विशेष अनुमति ली गई और फिर विमान में सवार सभी यात्रियों को उतार दिया गया।" सभी यात्रियों को मंगलवार सुबह लगभग 05:20 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत को बड़ी सफलता, 110 भारतीय छात्रों को तेहरान से निकाला गया बाहर

विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया गया है। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि सभी 212 यात्रियों को नाश्ता दिया गया। साथ ही उनकी पसंद के अनुसार कुछ को होटलों में शिफ्ट कर दिया गया। जबकि अन्य को मुंबई जाने वाली वैकल्पिक उड़ानों में स्थान दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।