IndiGo Flight News: इंडिगो ने एक बयान में कहा कि गुजरात के अहमदाबाद से दीव जाने वाली एक फ्लाइट बुधवार (23 जुलाई) को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 60 लोगों को लेकर जा रहे इंडिगो विमान के दो इंजनों में से एक में आग लगने के बाद रद्द की गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना फ्लाइट के उड़ान भरने से कुछ ही देर पहले हुई। इसके बाद पायलटों ने यात्रा रद्द कर दी। फिर सभी यात्रियों को तुरंत विमान से उतार दिया गया।
