Rahul Gandhi News: कांग्रेस के सीनियर नेता नाना पटोले ने बुधवार (1 जनवरी 2026) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करके एक राजनीतिक बहस छेड़ दी। पटोले की इस तुलना के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिना समय गंवाए इसे 'चापलूसी प्रो मैक्स' करार देते हुए कांग्रेस नेता पर तंज कसा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नए बने राम मंदिर में राहुल गांधी के अब तक न जाने के सवाल पर जवाब देते हुए पटोले ने कहा कि सीनियर कांग्रेस नेता भगवान राम का ही काम कर रहे हैं।
