Get App

US-Iran War: ईरान ने भारत को होर्मुज पर दिया सेफ रास्ता, भारत आएंगे LPG से भरे 2 जहाज

US-Iran War : जिन दो टैंकरों को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है, वे भारत की सरकारी तेल कंपनियों के लिए एलपीजी (LPG) लेकर आ रहे थे। ये जहाज ओमान की खाड़ी के बाहर रुके हुए कई जहाज़ों के एक बड़े बेड़े का हिस्सा थे, जो हालात सामान्य होने का इंतज़ार कर रहे थे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 10:51 PM
US-Iran War: ईरान ने भारत को होर्मुज पर दिया सेफ रास्ता, भारत आएंगे LPG से भरे 2 जहाज
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ईरान ने दो भारतीय लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। यह जानकारी सूत्रों ने न्यूज18 को दी है। हालांकि अभी भारत सरकार की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यह फैसला मौजूदा ऊर्जा संकट के बीच एक अहम कूटनीतिक सफलता है। फरवरी के आखिर में क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद से तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर कई देशों में चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में इन भारतीय टैंकरों को गुजरने की अनुमति मिलना भारत के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।

सामने आई ये बड़ी खबर

बता दें कि, होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। इसी रास्ते से दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस की आपूर्ति होती है। जब इस जलडमरूमध्य में आवाजाही प्रभावित होती है तो उसका असर वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों पर पड़ता है। भारत जैसे बड़े ऊर्जा आयातक देश के लिए यह स्थिति और भी संवेदनशील हो जाती है। इस रास्त में रोक की खबरों के बाद भारत के ऊर्जा बाजारों पर भी दबाव बढ़ गया था। तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई थी। ऐसे में ईरान द्वारा भारतीय टैंकरों को गुजरने की अनुमति देना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

LPG टैंकर को आने की मिली अनुमति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें