Get App

Raipur Central Jail: 'आज मेरे जान का बर्थडे है', जेल में प्रेमी से मिलने गई नाबालिग ने बनाया रील, वीडियो वायरल

Raipur Central Jail: आज के समय में रील का ट्रेंड बहुत ज्यादा चल गया है। लाइक्स और कमेंट्स के चक्कर में यूजर्स कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। कई यूजर्स तो ऐसा कारनामा करते हैं कि प्रशासन को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ जाता है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 12:16 PM
Raipur Central Jail: 'आज मेरे जान का बर्थडे है', जेल में प्रेमी से मिलने गई नाबालिग ने बनाया रील, वीडियो वायरल
'आज मेरे जान का बर्थडे है', जेल में प्रेमी से मिलने गई नाबालिग ने बनाया रील

Raipur Central Jail: आज के समय में रील का ट्रेंड बहुत ज्यादा चल गया है। लाइक्स और कमेंट्स के चक्कर में यूजर्स कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। कई यूजर्स तो ऐसा कारनामा करते हैं कि प्रशासन को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही एक रील इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें महिला कह रही है "आज मेरे जान का जन्मदिन है," और मैं उनसे मिलने सेंट्रल जेल आई हूं। मुझे दुख है कि मैं उनके जन्मदिन पर उनके साथ नहीं हूं, लेकिन मैं यहां उनसे मिलने आई हूं तो मैं उनका रिएक्शन देखना चाहती हूं।" दरअसल, इस वीडियो की लोकेशन रायपुर सेंट्रल जेल बताई जा रही है।

वीडियो में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से रायपुर सेंट्रल जेल में मिलने आई है, जिससे जेल के अंदर सुरक्षा जांच और आगंतुकों की स्क्रीनिंग को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

कैदी और लड़की पोज देते आए नजर

जेल के मुलाकात कक्ष में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो क्लिप में कैदी, मिलने आई लड़की के साथ पोज देता हुआ नजर आता है। जबकि उनकी मुलाकात के दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक वीडियो शूट किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें