Get App

'देश ने एक होनहार पायलट खो दिया, ये देश की क्षति है', तेजस हादसे में शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल के पिता

Tejas Jet Crash: उन्होंने याद किया कि बहुत कम लोगों को भारत की सेवा करने का ऐसा सम्मान मिलता है जैसा उनके बेटे को मिला। उन्होंने बताया कि नमांश हमेशा असाधारण रहे और उन्होंने कभी अपने माता-पिता को निराश नहीं किया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 24, 2025 पर 9:01 AM
'देश ने एक होनहार पायलट खो दिया, ये देश की क्षति है', तेजस हादसे में शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल के पिता
जगन नाथ स्याल ने भारी मन से कहा, 'देश ने एक होनहार पायलट खो दिया है। यह सिर्फ मेरी क्षति नहीं है, यह राष्ट्र की क्षति है

Wing Commander Namansh Syal: दुबई एयर शो में तेजस जेट दुर्घटना में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल को रविवार को उनके पैतृक गांव में हजारों शोकाकुल लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके पिता, जगन नाथ स्याल, जो स्वयं पूर्व आर्मी मैन और रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल हैं, ने कहा कि उनके बेटे की मृत्यु सिर्फ उनका व्यक्तिगत नुकसान नहीं, बल्कि राष्ट्र की क्षति है।

देश ने खोया एक होनहार पायलट

जगन नाथ स्याल ने भारी मन से कहा, 'देश ने एक होनहार पायलट खो दिया है। यह सिर्फ मेरी क्षति नहीं है, यह राष्ट्र की क्षति है।' उन्होंने याद किया कि बहुत कम लोगों को भारत की सेवा करने का ऐसा सम्मान मिलता है जैसा उनके बेटे को मिला। उन्होंने बताया कि नमांश हमेशा असाधारण रहे और उन्होंने कभी अपने माता-पिता को निराश नहीं किया। अपनी अंतिम बातचीत को याद करते हुए, उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नमांश से तस्वीरें मांगी थीं, तो पायलट बेटे ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि वे उन्हें यूट्यूब पर देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें