Get App

Jharkhand Sthapna Diwas 2025: 25वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंडवासियों को बधाई

Jharkhand Sthapna Diwas 2025:झारखंड राज्य आज शनिवार 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संदेश सोशल मीडिया साइट एक्स पर झारखंडवासियों को बधाई दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2025 पर 11:43 AM
Jharkhand Sthapna Diwas 2025: 25वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंडवासियों को बधाई
आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को देश के 28वें राज्य के रूप में झारखंड की स्थापना हुई थी।

Jharkhand Sthapna Diwas 2025: झारखंड राज्य आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 25 साल पहले 15 नवंबर 2000 को देश के 28वें राज्य के रूप में झारखंड की स्थापना हुई थी। इसी दिन बिहार के दक्षिणी हिस्से के 18 जिलों को मिला कर ये राज्य बना था और बिहार पुनर्गठन अधिनियम अस्तित्व में आया था। इस खास मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंडवासियों को बधाई दी है।

झारखंडवासी आज अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत और लचीलेपन के इतिहास का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधान मंत्री मोदी ने झारखंड को ‘आदिवासी संस्कृति से समृद्ध एक गौरवशाली राज्य’ कहा। उन्होंने अपने संदेश में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी आंदोलन के जनक भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने बिरसा मुंड़ा की 150वीं जयंति पर शुभकामना संदेश में कहा कि उनका भारत की आदिवासी पहचान और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘जनजातीय संस्कृति से समृद्ध, गौरवशाली झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा पड़ा है।’ उन्होंने राज्य की प्रगति की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज इस विशेष अवसर पर, मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें