Get App

कल का मौसम 9 जून: इन 17 राज्यों में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट दिया, राजस्थान-यूपी से बिहार तक इन इलाकों में प्रचंड आंधी-तूफान

9 जून को दक्षिण भारत के तीन प्रमुख क्षेत्रों में मानसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने यहां कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश होने की आशंका जताई है। तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ आक्रामक बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा केरल और माहे के तटों पर तेज सतही हवाएं भी चलेंगी

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 5:51 PM
कल का मौसम 9 जून: इन 17 राज्यों में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट दिया, राजस्थान-यूपी से बिहार तक इन इलाकों में प्रचंड आंधी-तूफान
IMD weather: अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जून के लिए देशभर का मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई नए हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने 9 जून को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वोत्तर के 17 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में प्रचंड आंधी-तूफान के साथ-साथ लू का प्रकोप भी जारी रहेगा।

इन 3 राज्यों में बेहद भारी बारिश का अलर्ट

9 जून को दक्षिण भारत के तीन प्रमुख क्षेत्रों में मानसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने यहां कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश होने की आशंका जताई है। तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ आक्रामक बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा केरल और माहे के तटों पर तेज सतही हवाएं भी चलेंगी।

बिहार, यूपी, राजस्थान से बंगाल तक प्रचंड आंधी-तूफान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें