Get App

Epstein Files Row: कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन से फंडेड अवॉर्ड मिला था? BJP के दावों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का आया जवाब

Epstein Files Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (14 फरवरी) को आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को 2010 में अमेरिका में एक इवेंट में एक अवार्ड मिला था, जिसे दोषी सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन ने फंड किया था। BJP ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 11:16 AM
Epstein Files Row: कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन से फंडेड अवॉर्ड मिला था? BJP के दावों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का आया जवाब
Epstein Files Row: बीजेपी ने कहा है कि कपिल सिब्बल को 2010 में जेफरी एपस्टीन से फंडेड अवॉर्ड मिला था

Epstein Files Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने 2010 में अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्राप्त किया था। बीजेपी के मुताबिक, कथित तौर पर इस इवेंट को यौन अपराधों के दोषी जेफरी एपस्टीन ने फंड किया था। BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है। हालांकि, इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कपिल सिब्बल ने सत्ताधारी बीजेपी के दावे को बकवास बताकर खारिज कर दिया। वहीं, कांग्रेस ने भी इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कपिल सिब्बल उस कार्यक्रम में एपस्टीन के मेहमान नहीं थे।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि उस समय कपिल सिब्बल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री थे। उन्हें 'शिक्षा में वैश्विक सहयोग के प्रति उनके दृढ़ समर्थन' के लिए समारोह में पुरस्कार दिया गया था। खेड़ा ने कहा, "इसका जेफरी एप्स्टीन से कोई संबंध नहीं है।"

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "2010 में जेफरी एप्स्टीन द्वारा कथित तौर पर फंड किया गया एक अवार्ड कांग्रेस के (तत्कालीन) वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल को मिला था। सिब्बल को लंबे समय से गांधी परिवार के करीबी के रूप में देखा जाता रहा है।" भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विदेश यूनिट के प्रमुख सैम पित्रोदा भी उसी गुट से जुड़े हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने X पर एक दस्तावेज साझा किया। इसमें कथित तौर पर कपिल सिब्बल का नाम न्यूयॉर्क में आयोजित 2010 के अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पित्रोदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की लिस्ट में था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें