अलग-अलग पार्टी लाइन के विधायकों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए कर्नाटक में कम से कम 48 विधायकों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा में कबूला है कि राज्य में कम से कम 48 लोग 'हनी ट्रैप' के शिकार हुए हैं और उनके अश्लील वीडियो प्रसारित किए गए हैं। इससे पहले आज राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली ने आरोप लगाया कि उनके कैबिनेट सहयोगी को दो बार “हनी ट्रैप” में फंसाने की कोशिश हुई।
