Housing Scheme : कर्नाटक सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण का एक और बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। हाउसिंग स्कीम के तहत अल्पसंख्यकों समुदाय का कोटा 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। आवास योजना के तहत मुस्लिमों का कोटा 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया है। यह आरक्षण तालुका स्तर पर दिया जाएगा, न कि गांव स्तर पर।
