Get App

Consumer Adda : ऑनलाइन मिल रही कामवाली बाई, कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा या 'गिग इकोनॉमी'का नया जाल!

Consumer Adda : जब हम एक कंज्यूमर के नजरिए से देखते हैं तो ये ऐप्स सिर्फ एक'कामवाली बाई'नहीं दे रहे,बल्कि ये हमारी लाइफ की कुछ बड़ी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। हम अभी तक जिस सबसे बड़ी समस्या का आए दिन सामना करते हैं कि "आज बाई आएगी या नहीं?" इससे मुक्ति मिल जाती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 01, 2026 पर 8:42 AM
Consumer Adda : ऑनलाइन मिल रही कामवाली बाई, कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा या 'गिग इकोनॉमी'का नया जाल!
Consumer Adda : जरूरी है कि हम सिक्के का दूसरा पहलू भी देखें। जहां ये ऐप्स सुविधा दे रहे हैं,वहीं कंज्यूमर के तौर पर कुछ नई चुनौतियां,शिकायतें और आशंकाएं भी हैं

Consumer Adda : ई-कॉमर्स जब भारत में आया तो इसने लोगों की आदत बदल दी। आज अमेजॉन से सामान मंगाना हो या 10 मिनट में ब्लिंकिट से राशन, हमारी उंगलियों ने क्लिक करना सीख लिया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि जिस 'कामवाली बाई' के लिए हम मोहल्ले के नेटवर्क पर निर्भर रहते थे,अब वो भी बस एक ऐप के 'सिंगल टैप' पर आपके दरवाजे पर होगी? जी हां, बड़े शहरों में अब घरेलू कामकाज का असंगठित क्षेत्र एक बड़ी डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रहा है। लेकिन सवाल है कि अब ये'क्लीनिंग और कुकिंग'ऐप्स हमारे घरों के भीतर के रिश्तों और काम करने के तरीकों को भी बदल देंगे? क्या यह बदलाव घरेलू कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा लाएगा या फिर ये एक 'गिग इकोनॉमी'का ए नया जाल है? यहां आज हम इसी पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

कैसे मिलेगी ऑनलाइन बाई?

सबसे पहले आपको बताते हैं कि ये पूरा सिस्टम यूजर के एंड पर कैसे काम करता है। यह बहुत सिंपल है। आपको बस ऐप डाउनलोड करना है।। फोन नंबर के जरिए रजिस्टर करना है और बस आप घंटे के हिसाब से बाई बुक कर सकते हैं। फिलहाल 100-150 रुपए प्रति घंटे के रेट पर बाई मिल जाती है। काम पर लगाने से पहले उन्हें अच्छी ट्रेनिंग दी गई है, बाद में जब ये बाजार बड़ा होगा तब कितनी ट्रेनिंग हो पाएगी, ये कहना मुश्किल है। लेकिन अभी जो बाई मिल रही है वो ना सिर्फ ट्रेन्ड है बल्कि सलीके वाली और काम से काम रखने वाली है।

कुछ पॉपुलर ऐप्स के नाम भी आपको बता देते हैं। ये हैं Urban Company इसे तो आप पहले से जानते होंगे। इसके अलावा BookMyBai, Snabbit, Broomees, Helper4U, MeeHelp ऐसे और दर्जनों ऐप हैं। लेकिन आजकल इनमें से सबसे पॉपुलर ऐप्स हैं Snabbit और Urban Company। जरा Snabbit के प्रोफाइल पर गौर करते हैं तो आपको पता चल जाएगा कि ये ऑनलाइन बाई का चलन कितनी तेजी से बढ़ रहा है। ये ऐप मुंबई,दिल्ली-NCR, बेंगलुरु,हैदराबाद और पुणे में सर्विस दे रहा है। Snabbit के 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स हो चुके हैं। मतलब 10 लाख परिवारों तक ये पहुंच चुका है। मार्च 2026 में इस सर्विस ने 10 लाख से ज्यादा बुकिंग्स भी पूरी कर ली है। ऐप का दावा है कि हर दिन 40,000 से ज्यादा जॉब्स प्रोसेस किए जा रहे हैं। इस ऐप से 15,000 से ज्यादा ट्रेन्ड वर्कर्स जुड़ चुके हैं। खास बात ये है कि Snabbit का 100% वर्कफोर्स महिलाओं से बना है। Snabbit ने हाल ही में (अप्रैल 2026) में 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 460 करोड़ रुपये की बड़ी फंडिंग जुटाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें