Karnataka Politics: कर्नाटक में इस समय डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। इस बीच, कांग्रेस के भीतर उप मुख्यमंत्री पद को लेकर एक नई जंग शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम पद के जरिए कांग्रेस अलग-अलग सत्ता केंद्रों, जातीय समीकरणों और गुटीय हितों के बीच संतुलन बिठाएगी। रिपोर्टों से पता चलता है कि पार्टी नेतृत्व कई डिप्टी CM बनाने पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
