Udhampur Encounter News: पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। उधमपुर जिले के एक जंगल में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों को घेर लिया है। बारिश एवं कोहरे के बीच उन्हें ढेर करने की कोशिश की जा रही है। इन आतंकवादियों की पिछले एक साल से तलाश की जा रही है। भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 26 जून को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।
