Get App

Chillai Kalan: कश्मीर में 40 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत, कई इलाकों में भारी बर्फबारी

कश्मीर में 40 दिनों की कड़ी सर्दी का दौर चिल्लई कलां शुरू हो गया है, जिसमें ठंड अपने चरम पर रहती है। चिल्ला-ए-कलां के दौरान तापमान अक्सर शून्य से नीचे चला जाता है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होती है। लगातार होने वाली बर्फबारी के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है और सड़क संपर्क में भी बार-बार दिक्कतें आती हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 3:57 PM
Chillai Kalan: कश्मीर में 40 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत, कई इलाकों में भारी बर्फबारी
Chillai Kalan: लगातार होने वाली बर्फबारी के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है

कश्मीर में 40 दिनों की भीषण सर्दियों की शुरुआत हो गई है, जिसे चिल्ला-ए-कलां (चिल्लई कलां) कहा जाता है। चिल्लई कलां के दौरान ठंड अपने चरम पर रहती है और पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक जबरदस्त ठिठुरन महसूस होती है। चिल्ला-ए-कलां के दौरान तापमान अक्सर शून्य से नीचे चला जाता है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होती है। भारी बर्फबारी की वजह से पहाड़ बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेते हैं और डल झील का पानी जमने लगता हैचिल्लई कलां 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहता है। इसे घाटी की सबसे कड़ी सर्दी का दौर माना जाता है

लगातार होने वाली बर्फबारी के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है और सड़क संपर्क में भी बार-बार दिक्कतें आती हैं। वहीं बर्फ जमने की वजह से श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई।

चिल्लई कलां के लिए प्रशासन तैयार

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उमर अब्दुल्ला ने कहा, "चिल्लई कलां के दौरान होने वाली बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी में सर्दियों की तैयारियों को लेकर हुई एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि सभी जरूरी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने दोनों डिवीज़नों की तैयारियों की समीक्षा की है, खासकर उन इलाकों की जहां बर्फबारी की संभावना है, जिनमें कश्मीर घाटी के सभी जिले और जम्मू के ऊंचाई वाले क्षेत्र शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें