KC Tyagi Joins RLD: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया है। बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी JDU छोड़ने के बाद केसी त्यागी रविवार (22 मार्च) सुबह RLD के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में उनकी पार्टी में शामिल हुए। त्यागी ने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने JDU छोड़ दी है और अपने भविष्य के कदम को लेकर जल्द फैसला करेंगे।
