उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने सोमवार शाम 6:01 बजे जारी अपने डिस्ट्रिक्ट लेवल नाउकास्ट में राज्य के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे बेहद अहम बताए हैं। यह पूर्वानुमान 15 जून 2026 को रात 9:01 बजे तक के लिए मान्य है। IMD के मुताबिक पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। खास बात यह है कि कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक तक पहुंच सकते हैं।
