Get App

Khan Sir Net Worth: कभी ठुकरा दिया था 100 करोड़ का ऑफर! आज कितनी है खान सर की दौलत और महीने की कमाई?

Khan Sir FIR: पटना कोचिंग पथराव और फायरिंग मामले के बीच सोशल मीडिया पर खान सर की संपत्ति को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से भूगोल में मास्टर डिग्री करने वाले खान सर कभी फौज में जाना चाहते थे, लेकिन आज वह देश के सबसे बड़े ऑनलाइन टीचरों में से एक हैं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 4:33 PM
Khan Sir Net Worth: कभी ठुकरा दिया था 100 करोड़ का ऑफर! आज कितनी है खान सर की दौलत और महीने की कमाई?
Khan Sir Net Worth: कभी ठुकरा दिया था 100 करोड़ का ऑफर! आज कितनी है खान सर की दौलत और महीने की कमाई?

अपने अनोखे और देसी अंदाज में पढ़ाने के लिए मशहूर देश के जाने-माने शिक्षक 'खान सर' (फैसल खान) इन दिनों चौतरफा विवादों में घिर गए हैं। पटना में उनकी कोचिंग के बाहर हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग के मामले में एक ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। जिस मामले में खान सर ने दूसरी कोचिंग वालों पर हमला कराने का आरोप लगाया था, अब उसी मामले में पटना पुलिस ने खुद खान सर और उनके दो गार्ड्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि खान सर को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

क्या है ताजा विवाद?

यह पूरा मामला पटना के कदमकुआं इलाके में स्थित खान सर की कोचिंग 'खान ग्लोबल स्टडीज' का है।

शुरुआत कैसे हुई? 2 जून की रात को खान सर की कोचिंग के बाहर 15-20 लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की, जिसमें एक गार्ड का सिर फट गया। खान सर ने आरोप लगाया कि कम फीस में अच्छा रिजल्ट देने की वजह से पड़ोसी 'ज्ञान बिंदु कोचिंग' के डायरेक्टर रोशन आनंद ने यह हमला करवाया है और वहां फायरिंग भी हुई। पुलिस ने शुरुआत में कार्रवाई करते हुए रोशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें